महिला मंडल दीदियों के सम्मान में आयोजित हुवा कार्यक्रम, पूर्व विधायक हुए सम्मिलित
चौपारण से बिपिन बिहारी पाण्डेय
चौपारण(हजारीबाग): जेएसएलपीएस द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला मंडल दीदियों के सम्मान में आयोजित हुवा कार्यक्रम। करमा व बसरिया क्लस्टर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव हुए सम्मिलित। इस दौरान महिला मंडल के दीदियों ने अतिथियो को बुके देकर किया स्वागत। कार्यक्रम को सबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि महिलाएं आज जेएसएलपीएस से जुड़कर आत्मनिर्भर हो रही है। कहा महिला दिवस पर सभी महिलाएं आज प्रण ने की हम अपने व अपनी बच्चीयों को बेटों से बढ़चढ़ कर शिक्षा देंगे। कहा एक महिला शिक्षित होने कई पीढ़ी शिक्षित होते है। कहा जहाँ नारी का सम्मान होता है वही देवताओं का वास होता है इसलिए नारी का सम्मान देना हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम का सम्बोधन मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, एसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, महामंत्री अरविंद सिंह, मानगढ़ मुखिया प्रतिनिधि छोटू चन्द्रवंशी, बसरिया मुखिया नरेश पासवान आदि ने करते हुए महिलाओं के सम्मान में अपनी बात रखा। कार्यक्रम का संचालन सीसी बॉबी देवी ने बताया कि कार्यक्रम में मानगढ़, बहेरा, करमा व ब्रहमोरिया पंचायत के महिला दीदी हुई सम्मिलित।कार्यक्रम सफल बनाने में सीसी नगीना देवी, नीलू देवी, चंचला देवी, उषा देवी, देवंती देवी, चंचला देवी, प्रीति देवी, करुणा देवी, लीना सिन्हा, क्रांति शर्मा, बीपीओ शेखर पांडेय, अरविंद उरवां, आदि ने महती भूमिका निभाया।