जय किशन शर्मा को मिला नियुक्ति पत्र
रामगढ़: भारतीय जनता मजदूर यूनियन काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मनमाथ नाथ विश्वास झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राम टहल नायक, प्रदेश महामंत्री आद्वितय साहू ,रांची के सांसद संजय सेठ के उपस्थिती मे रांची प्रेस क्लब करम टोली चौक रांची मै जनता मजदूर ट्रेड यूनियन का एक समारोह आयोजित किया गया। जिसमे रामगढ केन्ट झारखंड के रहने वाले जय किशन शर्मा को रामगढ़ जिलाध्यक्ष का पद दिया गया।, वही जय किशन शर्मा ने कहा कि ट्रेड यूनियन के रामगढ जिलाध्यक्ष बनाते हुए मझे सम्मान पत्र , झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा दिया गया। इस नियुक्ती के बाद पुरे रामगढ जिले मे कोयलांचल वासियो मै खुशी कि लहर देखने को मिल रही है, शर्मा ने कहा मजदूरो की हक की लड़ाई के लिए हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा । आगे अब रामगढ जिले के पूरे कोयलांचल मे कमिटि का गठन जल्द ही किया जायेगा ।