पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सह लोकसभा सांसद जयंत सिन्हा के हज़ारीबाग में विभिन्न कार्यक्रम में हुए शामिल
सर्किट हाउस में मोदी सरकार 2 के बजट के बारे में विस्तार से बताते हुए किया प्रेसवार्ता
हज़ारीबाग सांसद जयंत सिन्हा हज़ारीबाग में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित हुए
हजारीबाग: पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री सह हज़ारीबाग़ लोकसभा के सांसद जयंत सिन्हा चुनाव में भारी मतों से जीत के बाद अपने दूसरे कार्यकाल में हज़ारीबाग़ के कई कार्यकर्मो में शामिल हुए | सर्वप्रथम वे ज़िला प्रशासन द्वारा आयोजित जलशक्ति अभियान में शामिल हुए। उन्होंने इस अभियान के तहत पौधरोपण कर क्षेत्रवासियों को पेड़ लगाने व जल संचय हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जल संरक्षण के आह्वान को पूरा करने हेतु हज़ारीबाग एवं रामगढ़ संकल्पित है।तदोपरांत जयंत सिन्हा ने टाटीझरिया पहुंचकर खंभवा डैम का निरीक्षण किया। यहाँ अधिक वर्षा के कारण मिट्टी के कटाव की समस्या आ रही है जिसे जल्द से जल्द दुरुस्त करने के लिये उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए।इसके पश्च्यात उन्होंने टाटीझरिया प्रखंड के 20 सूत्री अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि व वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश पाठक के आवास पर पहुंचकर उन्हें हुए मातृ-शोक पर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। जयंत सिन्हा ने कहा कि इस दुखद घड़ी में पूरा हज़ारीबाग, भाजपा परिवार मिथिलेश के साथ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व परिजनों को संबल देने हेतु प्रार्थना है।तत्पश्चात जयंत सिन्हा ने विष्णुगढ़ प्रखंड के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता प्रभु विश्वकर्मा के आवास पर पहुंचकर उनकी पुत्री व हज़ारीबाग, भाजपा के उपाध्यक्ष बिपिन सिन्हा के आवास पर पहुँचकर उनके भतीजे को विवाह के मंगल अवसर पर अपना आशीष दिया। उन्होंने कहा कि नव वर-वधु का जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है।इन कार्यक्रमों के बाद जयंत सिन्हा झंडा चौक पहुंचे जहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा देश भर में चलाए गए संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2019 के तहत स्थानीय लोगों के आवास पर जाकर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलवाई। इस अवसर पर उन्होंने जनता से कहा कि हमारा मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ है इसलिये आप सभी भारतीय जनता पार्टी के साथ आएं और देश बनाएं।तदोपरांत जयंत सिन्हा ने हज़ारीबाग स्थित सर्किट हाउस में नए उपायुक्त डॉ भुवनेश प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल के साथ बैठक की। सर्वप्रथम जयंत सिन्हा ने डाॅ भुवनेश को हज़ारीबाग उपायुक्त का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।उन्होंने उपायुक्त के साथ हज़ारीबाग के सर्वांगीण विकास का अपना विजन साझा करते हुए क्षेत्र में क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की। जयंत सिन्हा ने कहा कि हम जनता के सहयोग से क्षेत्र की प्रगति को गति देंगे और एक न्यू हज़ारीबाग का निर्माण करेंगे।अंत में जयंत सिन्हा ने सर्किट हाउस में मोदी सरकार 2 के बजट के बारे में विस्तार से बताते हुए प्रेसवार्ता की।उन्होंने कहा कि 2019 का बजट 21वीं सदी का एक आधुनिक और दूरदर्शी बजट है। हमने अपने मूलमंत्र ‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास’ पर पूरी तरह से अमल किया है। यह बजट भारतीय अर्थव्यवस्था को पाॅच ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य तक पहुंचाने का एक्शन प्लान है।हमारी सरकार ने इस बजट में समाज के प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा है और यह सभी के लिये हितकारी साबित होगा। हम विभिन्न सेक्टरों को सरकार की नीतियों द्वारा प्रोत्साहन दे रहे हैं जिससे रोज़गार का सृजन हो रहा है। इस बजट का उद्देश्य भारत को वैश्विक महाशक्ति बनाने के लिए प्रत्येक भारतीय के पुरुषार्थ को सही दिशा-दशा दे उन्नति का कारक बनाना है। यह बजट हमारी अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने के साथ ही भारत को वैश्विक स्तर पर और अधिक प्रतिस्पर्धात्मक बनाएगा।