हजारीबाग: ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को जन आंदोलन के रूप में परिवर्तित करने के बाद अब केंद्र सरकार ‘जल शक्ति अभियान’ की शुरुआत कर जल संरक्षण के लिए आम- आवाम से सहभागिता निभाने और आगे आने की अपील कर रही है| इसी कड़ी के तहत संपूर्ण देश में जल सरक्षण हेतु विशेष अभियान की शुरुआत की गयी है |आज अहले सुबह झमाझम बारिश के बीच हजारीबाग के झील परिसर में अवस्थित स्वर्ण जयंती पार्क परिसर में भी जल संरक्षण के इस अभियान की विधिवत शुरुआत जिला प्रशासन, हजारीबाग द्वारा किया गया| मौके पर विशेषरूप से स्थानीय सांसद जयंत सिन्हा, सदर विधायक मनीष जायसवाल, निगम की मेयर रोशनी तिर्की, डिप्टी मेयर राजकुमार लाल, जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उपविकास आयुक्त, एसडीओ, सिविल सर्जन सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर दीप प्रज्वलित कर और वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की| जिसके बाद जिला प्रशासन की ओर से जिला उपायुक्त ने उपस्थित सभी अधिकारी और आम- आवाम को जल संरक्षण हेतु शपथ दिलाया और उन्होंने कहा की वर्षात के पानी को संचित करें और अपने आने वाले भविष्य को सुरक्षित करें| स्थानीय सांसद जयंत सिन्हा ने लोगों से अपील करते हुए कहा की प्रधानमंत्री के इस जन आंदोलन में सहभागी बनें | सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की हमारे पूर्वजों ने वर्षा जल का संरक्षण हमारे लिए किया तभी हम आराम से जिंदगी जी रहे है| लेकिन हमारे ऊपर ये जबाबदेही भी है की जो हमारे पूर्वजों से हमें प्राप्त हुआ उसे आने वाले वंशजों के लिए भी हम संचित करके जाएँ| एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक़ वर्ष 2050 यानी आज से करीब 30 वर्षों के बाद उस वक्त की आबादी के 50% लोगों को जल नसीब नहीं होगा| विधायक श्री जायसवाल ने कहा की जल है तो कल है और इस जल के संरक्षण की चुनौती को हमें स्वीकार करते है आज से ही इस पर ईमानदारीपूर्वक पहल करना होगा तभी हम अपने आने भविष्य के लिए कुछ बेहतर कर सकेंगे और उन्हें जल नसीब होगा |उक्त अवसर पर स्थानीय कालाकारों द्वारा जल संरक्षण, वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कई स्लोगन और गीत- संगीत के गायन- वादन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का सकारात्मक प्रयास भी किया गया |