लातेहार: नेतरहाट पंचायत के ग्राम सरना टोली की रहने वाली ठुनकी देवी उम्र 62 वर्ष को जंगली भालू ने हमला कर जख्मी किया। जिसे प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु रिम्स रेफर किया गया। रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ठुनकी देवी महुआ चुनने को लेकर जंगल गई हुई थी। इसी दौरान उस पर भालू ने हमला कर दिया ।जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन रक्षी सलमोन कुजुर, वन टेकर धनदेव भगत ,शंभू सिंह ,ग्रामीण बुधन किसान, रंजन किसान, भारत किसान,सुदीप किसान ,विंदेश्वर किसान आदि लोगों के द्वारा उसे नेतरहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर प्रकाश बढ़ाईक के द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।रांची रिम्स ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वही तत्काल सहायता हेतु वन विभाग के द्वारा 7000 की राशि दी गई थी। वही महुआडांड़ रेंजर वृंदा पांडे ने बताया कि मृतक के परिजनों को अभी तत्काल सहायता हेतु 25000 की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। वही कागजी कार्रवाई पूरी करने के उपरांत वन विभाग के द्वारा उसके परिजनों को 4 लाख मुआवजे की राशि प्रदान की जाएगी।