सरायकेला। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सरायकेला के सेवा केन्द्र में शुक्रवार को जन्माष्टमी का आयोजन किया गया। सन्ध्या 06 बजे से जन्माष्टमी महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए किया गया।
इस दौरान विधिवत पूजा अर्चना और कृष्ण स्तुति के उपरांत संस्था एवं स्थानीय बच्चों द्वारा मनमोहक भगवान श्री कृष्ण की भक्ति पर आधारित अलग-अलग कार्यक्रमों की सफल प्रस्तुति की गयी, जिसमें मुख्य रहा श्री कृष्ण सज्जा प्रतियोगिता। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी बहन पूनम ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, विक्की भाई, अमित भाई, रवि भाई, रेखा सेक्सरिया व काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में संस्था द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।