रामगढ। बुधवार को रजरप्पा स्थित अंबेडकर पार्क में वैष्णवी लेबर ऐंड वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा आदम कद बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 130 वां जयंती मनाई गई।कार्यक्रम के आरंभ में रजरप्पा क्षेत्र के प्रेम सोरेन के द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में माल्यार्पण किया गया, तत्पश्चात संगठन के द्वारा सभी ग्रामीणों को मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया गया। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए संगठन के सैकड़ों ग्रामीण सदस्यों ने पुष्प अर्पित किया। मौके पर अध्यक्ष- प्रेमचंद सोरेन, सचिव -राजू मुंडा, कोषाध्यक्ष- सावर देवी, अमन महतो, आशीष मुंडा, अर्जुन महतो, पवन मुंडा, मंजू कुमारी, मिशिला देवी, शीला कुमारी देवी, शमती देवी, मनीषा देवी, फुलेश्वरी देवी, मोनीता देवी, उषा कुमारी, विमला देवी, काजल कुमारी, सुनीता देवी, नमी देवी, लिला देवी, रिंकी देवी, बबली देवी, कर्मी देवी, पंचमी देवी, आदि उपस्थित थे।