कांड्रा से के दुर्गा राव की रिपोर्ट
कांड्रा। झारखंड आंदोलनकारी 65 वर्षीय मनसा मांझी का निधन लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को हो गया। झारखंड बनाने के आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मनसा मांझी मिलनसार एवं सहयोगी प्रवृति के थे। वे झारखंड के आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उनके ऊपर कई मुकदमा भी हुऐ ।मांझी शादीशुदा थे परंतु उनका कोई संतान नहीं था। उनके निधन की खबर सुनने के बाद झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री माननीय चंपाईं सोरेन ने घर जाकर परिजनों को सांत्वना दिया एवं शोक प्रकट किया। इस दुख की घड़ी में जाहेरगढ समिति के अध्यक्ष विराम मांझी,सचिव भोमरा मांझी ,महासचिव उदय मार्डी, कोषाध्यक्ष गोमहा माझी,मोहन बास्के, हेमंत मार्डी,वीरेन मांझी,झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो, उपाध्यक्ष अमृत महतो, प्रखंड अध्यक्ष जगदीश महतो और गांव के बहुत सारे व्यक्ति उपस्थित थे।