कामिल की रिपोर्ट
बसंंतराय : भाजपा द्वारा किसानों के समर्थन में आहूत एक दिवसीय धरना कार्यक्रम के तहत प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खेतों में जाकर धरना दिया। मौके पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि हेमंत सरकार के जनविरोधी रवैया से आहत होकर खेतों पर जाकर धरना प्रदर्शन करने के लिए विवश होना पड़ा है। पार्टी ने आरोप लगाया कि इस सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार किसानों का ऋण माफ नहीं किया।पैक्स में किसान का धान की खरीद किए जाने के बावजूद पैसा का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। यह सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है।
धरना कार्यक्रम में बसंतराय प्रखंड भाजपा अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, महामंत्री पंकज गुप्ता, ललन झा , सुरेश पासवान, प्रदीप मोहली , राधे साह, बॉबी आलम आदि मौजूद थे।
भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार किसानों का सहयोग नहीं कर पा रही है । जिसके चलते किसान काफी परेशान हैं। जिन किसानों ने पैक्स में सरकारी दर पर धान बिक्री किया है, तीन से चार महीने गुजर जाने के बाद भी अभी तक किसानों को उनके खाते में बेचे गए धान की कीमत का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे किसान काफी चिंतित और परेशान हैं। धान का फसल लगाने का मुख्य समय पार होते जा रहा है, लेकिन किसानों का जेब खाली है । इस परिस्थिति में किसान पैसे के अभाव में उन्नत किस्म की बीज, खाद आदि की खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं।अगर जल्द राज्य सरकार द्वारा किसानों को उसके बेचे गए धान की कीमत नहीं दी जाएगी तो किसान खेती करने से वंचित रह जाएंगे और किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार गिरती चली जाएगी।