हिरणपुर: झारखंड प्रदेश जल सहिया संगठन के बैनर तले गुरुवार को हिरणपुर में सभी जल सहियाओं की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता हिरणपुर प्रखंड संयोजक सलोनी मुर्मू ने की। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश ग्राम जल सहिया संगठन के प्रदेश संरक्षक हेमन्त स्वर्णकार मौजूद रहे। जानकारी देते हुए प्रदेश संरक्षक ने बताया कि बीते 22 माह से सहियाओं को मानदेय का भुगतान नही किया गया है। जिसके कारण उनके सामने आर्थिक समस्या उत्पन हो गई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में होने वाले कार्यो को ठेकेदारों न सौंपकर सहियाओं को सौंपा जाए। अगर हमारी बातों को सरकार गंभीरता से नही लेती है,तो सहिया संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसको लेकर शुक्रवार को जिले के सभी छह प्रखंड के सहिया उपायुक्त के मिलकर अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखेंगी। मौके पर बीना देवी, बेबी देवी,मेरिनिला मुर्मू, सुशीला मुर्मू, दुलड़ मुर्मू आदि जल सहिया उपस्थित रहे।