बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: आज झारखंड राज्य चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ द्वारा google meet के माध्यम से राज्य के चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ की ऑनलाइन बैठक संघ के सभी जिला इकाई के सदस्यों के साथ संपन्न हुई। इस बैठक में राज्य के चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मियों के वर्षो से लंबित पद प्रोन्नति देने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने समेत 13 सूत्री मांगों की प्राप्ति हेतु सभी जिला इकाई में किए जा रहे संगठन गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही झारखंड के चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मियों के हक एवं अधिकार की प्राप्ति हेतु प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर, प्रमंडल स्तर, राज्य स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए, आवश्यक बैठक, सांगठनिक
अधिवेशन, सम्मेलन आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। राज्य के चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मियों के लंबित ज्वलंत मुद्दों को लेकर राज्य में मजबूती के साथ झारखंड राज्य चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ प्रदेश के सभी जिला ईकाई को काफी सशक्त बनाते हुए एकबार पुनः राज्य एवं जिला स्तर पर जोरदार आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
ऑनलाइन बैठक में दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, सरायकेला खरसावां, कोडरमा, चतरा, खूंटी, लातेहार, पलामू, गढ़वा समेत अन्य जिला के सदस्यों ने भाग लिया।
आज के ऑनलाइन बैठक को संघ के राज्याध्यक्ष साथी सहदेव प्रसाद कुशवाहा, प्रदेश महामंत्री साथी सपन कुमार कर्मकार, जलघर झा, अशोक कुमार सिंह, श्याम सुंदर पंडित, अशोक कुमार गुप्ता, मनोज दास, मदन गोपाल महतो, बिमल कुमार मंडल, अभिषेक कुमार, रमेश कुमार सिन्हा, धनंजय मालाकार, पशुपति नायक, प्रेमशंकर राम, पंकज कुमार सिंह, अमरनाथ तिवारी, सूरज कुमार यादव, सुदीप मुंडा, संजय पुराण, दिलीप कुमार, मथुरा भृंगराज, कुणाल कुमार, धनंजय सिंह, विवेक कुमार शुक्ला, सुधाकर दूबे, आलेख चंद्रवंशी, शशि शुक्ला, सुरेश कुमार ठाकुर, उपेंद्र ठाकुर, सकेंद्रा कुमार मेहता, महेंद्र तिवारी, श्रवण कुमार राम एवं अन्य ने संबोधित किया।