रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड समिति चक्रधरपुर के द्वारा मानकी मुंडा सभागार में हूल दिवस प्रखंड सचिव ताराकांत सिजुई की अध्यक्षता में मनाया गया। इस हूल दिवस के अवसर पर पार्टी के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से सिध्दू-कान्हू मुर्मू के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इस हूल दिवस के अवसर पर 1855 ई0 में हुए हूल के संबंध में प्रकाश डालते हुए पश्चिम सिंहभूम जिले के किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि उस समय लोग अंग्रेजों के अत्याचार के कारण परेशान हो कर हूल को अपनाने में विवश हो हुए थे और आज की तारीख में भी बाहरी अतिक्रमणकारियों एवं अत्याचारियों के विरुद्ध झारखंड में एक और हूल की आवश्यकता है।
इस मौके पर मुख्यता पूर्व जिलाध्यक्ष आंदोलनकारी नेता भुवनेश्वर महतो, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कलिया जामुदा,जिला संगठन सचिव रघुनाथ तियु, बुद्धिजीवी जिला उपाध्यक्ष पी सी महतो,बुद्धिजीवी जिला संगठन सचिव तीरथ जामुदा, बुद्धिजीवी जिला सहायक सचिव प्रदीप महतो,मानकी मुंडा संघ के माधो केराई,मल्लू राव, कृतिवास प्रधान,शिवा बांदिया,डिबरु दोंगो,गोस्नर दोंगो, शंकर गोंसाई, आसमान सिजुई एवं संतोष मुंडा आदि उपस्थित थे।