विकास कार्यो को ले हुई चर्चा
रामगोपाल जेना
चक्रधरपूर: बंदगाँव प्रखंड सभागार में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लखन हेमब्रम की अगुवाई में प्रखंड कार्यसमिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री विवेक कुमार को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। मौके पर कार्यसमिति के पदाधिकारियों द्वारा मनरेगा, दीदी बाड़ी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना,15वी वित्त आयोग समेत आपदा प्रबंधन के सन्दर्भ में गहन विचार -विमर्श हुआ। विकास पदाधिकारी ने कहा, कि आपलोग सरकार में हैं। इसलिए आपलोगों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। मिलकर काम करने से सार्थक परिणाम आयेगा। इस अवसर पर प्रखंड सचिव मार्टिन हेमब्रम, उपाध्यक्ष रोबिन हपदगड़ा, शंकर नायक, दौड़ाय जोंको, मिथुन गागराई, हरि कंडेयग, राजा बागती, विक्की सिंह, आलोक मुंडू समेत अन्य उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी सह जिला कार्यसमिति सदस्य तीरथ जामुदा ने दी।