कांड्रा से के दुर्गा राव की रिपोर्ट
कांड्रा। झारखंड मुक्ति मोर्चा आदित्यपुर नगर एवं गम्हरिया प्रखंड कमेटी की एक संयुक्त बैठक गम्हरिया स्थित होटल एवेन्य में रविवार को आयोजन किया गया। विगत 17 नवंबर के टाटा लांग प्रॉडक्ट एवं टीजीएस गेट जाम कार्यक्रम की समीक्षा सहित आर्थिक नाकाबंदी के लिए इस बैठक में विशेष चर्चा हुई। इस बैठक में पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी एवं सदस्य, जिला पदाधिकारी एवं जिला सदस्य, आदित्यपुर नगर के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गम्हारिया प्रखंड पदाधिकारी एवं सदस्य युवा प्रखण्ड के पदाधिकारी एवं सदस्य एवं सभी वर्ग संगठन के पदाधिकारी एवं पंचायत के सभी सक्रिय पदाधिकारी बैठक में भाग लिये। इस बैठक की आदित्यपुर नगर अध्यक्ष दीपक मंडल ने किया। पूरे बैठक में विगत दिनों टाटा ग्रुप की सभी इकाइयों का गेट जाम झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में विस्थापित एवं प्रभावित लोगों ने किया था। उसी पर चर्चा हुई। आदित्यपुर नगर एवं गम्हरिया प्रखंड कमेटी के आग्रह पर झारखंड सरकार के मंत्री चंपई सोरेन बैठक पर उपस्थित रहे। मंत्री जी को कमेटी द्वारा विगत दिनों आर्थिक नाकेबंदी को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र सौंपा गया। गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष जगदीश महतो ने बताया कि टाटा ग्रुप के गम्हरिया स्थित दोनों इकाइयों में आर्थिक नाकेबंदी एवं गेट जाम किया गया था। उसके फलस्वरुप कंपनी द्वारा किसी प्रकार का उचित पहल नहीं होने पर माननीय मंत्री जी को सभी बातों से अवगत कराया गया। बैठक में झामुमो के केंद्रीय सदस्य रंजीत प्रधान, वीरेंद्र प्रधान, जिला उपाध्यक्ष अमृत महतो, छायाकांत गोराई, अविनाश सोरेन, अनिल सोरेन, प्रकाश महतो, और पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।