जन कल्याण समिति करियातपुर को दी गई जिम्मेवारी
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही: बरही प्रखंड के करियातपुर में बीते गुरुवार रात्रि में माँ दुर्गा मंदिर के प्रांगण में आगामी दुर्गा पूजनोत्सव को लेकर बैठक हुआ। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी भीम केसरी व संचालन कैलाश केसरी ने किया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। पुजा सम्पन्न कराने का कार्यभार सर्वसम्मति से जन कल्याण समिति को सौंपा गया। जिसका अध्यक्ष चंदन कुमार केसरी, सचिव कमलेश कुशवाहा, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार केसरी, उपाध्यक्ष प्रवीण प्रजापति, उपसचिव प्रकाश प्रजापति, उप कोषाध्यक्ष दीपक प्रजापति को बनाया गया। पुजा समिति में संतोष कुमार प्रजापति, भीम केसरी, कैलाश केसरी, महेंद्र रविदास तथा रामेश्वर रविदास को संरक्षक बनाया गया। मंदिर व्यवस्थापक टिंकू भगत को बनाया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य में धर्मेंद्र कु.पंडित, विक्की श्रीवास्तव, अभिषेक साव, अर्जुन प्रजापति, आनन्द यादव, संजय प्रसाद केसरी, शशि सोनी, उदित पंडित, अभिषेक केसरी, संतोष केशरी, मुन्ना सोनी, टिंकू केसरी, अनुज केसरी, नरेश शर्मा, सकलदेव शर्मा, जमुना केसरी, गौतम केसरी, सुनील शर्मा, सूरज शर्मा, देवचन्द्र रविदास, गोपाल भगत को बनाया गया।