बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: क्रांतिकारी इस्पात मज़दूर संध का एकदिवसीय वार्षिक सम्मेलन नगर के वनभोजस्थल पर सम्पन्न हुआ।। यहाँ वक्ताओं ने कहा कि आज केंद्र सरकार की मार से पूरा देश परेशान है। श्रम कानून में हुए संसोधन के कारण आज मज़दूर वर्ग परेशान है। इसलिये संगठन को मजबूत करते हुए अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना होगा।
सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक बच्चा सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा की आज देश संकट के दौर से गुज़र रहा है आज मज़दूर और किसान दोनो पर हमला जारी है सभी को एकजुट होकर संकट से जूझना होगा। वही स्टील मेटल इंजरिंग फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र। सिंह ने कहा कि आज मज़दूर बेरोजगार है रोजगार के लिए दरदर भटकने को मजबूर है तो वही बड़े कारपोरेट घराने अपने घरों को भरने में लगे हुए है। इसका जब पूरजोर विरोध होगा तभी मज़दूर बच पाएंगे। सम्मेलन में पांच प्रस्ताव भी पारित किये गए।
1,सेल का वेज रिविज़न जल्द हो।
2, 44 श्रम कानून पुनः लागू करने।
3,सेल स्पेशल स्टील प्लांट को बेचना बन्द किया जाय।
4,मेन पावर की कमी को पूरा करने के लिए एकमुश्त 10 हज़ार कर्मियों की। बहाली हो।
5, लिव incahsment चालू किया जाय।
यूनियन के हुए चुनाव में सर्वसम्मति से बच्चा सिंह को अध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह, महामंत्री के पद पर चयन किया गया।