बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो : राज्य व केंद्र सरकार जिले के किसानों व गरीबों के हित में योजनाएं चलाई जा रही है। इसके तहत आज दिनांक 04 अगस्त, 2021 को जिला कृषि कार्यालय में जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्रा ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत किया। कार्यशाला में खरीफ फसल से सम्बंधित धान, मकई, दलहन इत्यादि फसलों के सम्बंध पर विस्तृत जानकारी दिया गया। इसके अतिरिक्त सभी लोगों को केसीसी के लाभ के विषय पर जानकारी दिया गया। साथ ही जैविक खेती के बारे किसानों को प्रेरित किया गया। कार्यशाला में जिले के पंचायत सचिव, बीटीटी एवं अन्य को पदाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि जिला के सभी प्रखंडों का खरीफ लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मौके पर उन्होंने विभाग के द्वारा चलाई जा रही सभी की योजनाओं की जानकारी दी।
जिला कृषि पदाधिकारी श्री राजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि 70 प्रतिशत आबादी की जीविका कृषि पर ही निर्भर है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम एवं अच्छे मानसून होने के कारण वर्ष 2021-22 में खाद्यान के वार्षिक उत्पादन में वृद्धि किया जा सका। फिर भी खाद्यान के मामले मे राज्य को आत्म निर्भर बनाने हेतु अतिरिक्त आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि अभी तक जिले के लगभग 98,000 किसानों से अधिक किसान मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इनके द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के तहत 2022 तक सभी किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि खरीफ के मौसम में अगर हम सब मिलकर मेहनत करें तो इस जिला में फसल की उपज अच्छी होगी।
इस कार्यशाला कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारी एंव सभी प्रखंडों से प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रंबधक, सहायक तकनीकी प्रबन्धक, जनसेवक सहित कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।