रामगढ़। खरवार भोक्ता समाज विकास संघ जिला समिति रामगढ़ द्वारा सोमवार को समाहरणालय के समीप अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया ।धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए केंद्रीय संरक्षक योधेशवर सिंह भोक्ता ने कहा कि शीतकालीन सत्र 2021 में दोनों सदनों लोकसभा एवं राज्यसभा से अनुसूचित जनजाति में शामिल करने को लेकर भोक्ता समुदाय सभी अहर्ताओं को पूरा करता है। झारखंड एव भारत सरकार की सभी अधिकृत संस्थाओं ने अपनी सहमति दे दी है। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनु लाल भोक्ता व संचालन जिला सचिव विनोद भोक्ता एवं विधि व्यवस्था जिला कोषाध्यक्ष वासुदेव गंझू के द्वारा किया गया। धरना प्रदर्शन में विशेष आमंत्रित सदस्य सोहन गंजू जिला अध्यक्ष बोकारो सुरेश गंजू प्रखंड उपाध्यक्ष पेटरवार रामचंद्र गंजू कामदेव गंजू नेहरू गंजू प्रेम गंजू शामिल थे। धरना प्रदर्शन में केंद्रीय संरक्षक योधेश्वर सिंह भोक्ता केंद्रीय अध्यक्ष दर्शन गंजू केंद्रीय सलाहकार झलकू गंजू बनवारी गंजू युवा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष उमेश सिंह भोक्ता संगठन मंत्री अजय भोक्ता जिला संयोजक राजू भोगता जिला प्रभारी विनोद भोगता हरिहर भोक्ता जयराम गंजू कीटू गंजू महेंद्र गंजू शिव शंकर गंजू गुरुदयाल भोक्ता द्वारिका गंजू महेश गंजू नंदलाल गंजू परमेश्वर सिंह भोक्ता रघुनंदन गंजू गुर्जर गंजू रामदयाल गझू आदि समाज के लोग उपस्थित थे। धरना के पश्चात प्रधानमंत्री भारत सरकार गृह मंत्री भारत सरकार जनजातीय मंत्री भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भारत सरकार को ज्ञापन सौंपा गया।