जपला (पलामू) : ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व हिन्दू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री,झारखण्ड-बिहार डॉ सुमन कुमार की अगुवाई में स्थानीय महावीर मन्दिर प्रांगण में हिन्दू जागरण मंच की बैठक हुई। जिसमें संघ के वरिष्ठ प्रचारक व हिन्दू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ सुमन कुमार ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन किया। लोगों को संबोधित करते हुए कहा,सुरक्षित व समृद्ध होता भारत कुछ लोगों को हजम नहीं हो पा रहा। ये वही लोग हैं या उनके समर्थक हैं, जिन्होंने हमेशा भारत को लूटा है। भारतीय देशज संस्कृति व भारत की मान्यताओं को कमजोर करने का कार्य किया है। सामाजिक एकता से जयचन्दों,जिन्ना मानसिकता वाले लोग देश को अस्थिर करने में लगे हुए हैं। मजबूती से उभर रहे अपने देश को अब देशविरोधी तत्वों से आंतरिक चुनौतियां अधिक बढ़ गई है। बाबर प्रेमी लोग और जिन्ना के विभाजन कारी समर्थक नए-नए तरीकों से भारतीयता को अब भी नष्ट कर रहे हैं। सामाजिक एकता के सूत्र में बढ़ते बहुसंख्यक समाज को अब कई आंतरिक षडयंत्रो से सजग रहना होगा।
शांति व अहिंसा हमारी मूल पूंजी, मोब्लिंचिंग का कभी समर्थन नहीं
अनादि काल से भारत के प्राचीन लक्ष्य शांति,अहिंसा व विश्वंधुतत्व राष्ट्र की मूल पूंजी रही है ,हम आज भी इस पाथेय पर चलते हैं,यथार्थ जीवन जीते हैं। किसी भी प्रकार के मोब्लिंचिंग का समर्थन हिन्दू जागरण मंच नहीं करता। अगर भारतीय समाज हिंसक होताज़ धर्म निरपेक्षता हमारी मुलपुंजी नहीं होती तो भारत अब तक हिन्दू राष्ट्र होता। सभी धर्मों को हमने अंगीकार किया जबकि दूसरों ने हमेशा छल किया। जब हम हिंसा के समर्थक कभी रहे ही नहीं, तो जाहिर सी बात है मोब्लिंचिंग हमारे समाज का कभी हिस्सा रहा नहीं है। भीड़ की हिंसा हिन्दू समाज का, हमारा देश को अवधारणा नहीं रहा है और हमारे समाज में इसका कोई स्थान नहीं।
सभी सनातन संस्कृति अपनाएं, तभी विश्वशांति सम्भव
विश्व विरादरी को आज ना कल इस कठोर सच को स्वीकारना होगा, सभी को सनातन धर्म,संस्कृति की ओर लौटना होगा,अपनाना होगा तभी विश्वशान्ति व जगतकल्याण सम्भव। भारतीय दर्शन में विश्वशांति के बीज निहित है विश्व उस मोड़ पर खड़ा है जहां से विश्व शांति व मानव कल्याण के सुलभ मार्ग व विकल्प दूर-दूर तक दिखाई नहीं देता। हर कोई अपने धर्म विस्तार व वर्चस्व स्थापित करने के लिए खूनी संघर्षों व हिंसा के रास्ते पर चल रहे हैं। हम सनातन,हिन्दू धर्मावलम्बी कभी धर्म विस्तार की लालसा नहीं पाले हैं। ना ही रक्तपात किया। ऐसे में आज पूरे विश्व बिरादरी की निगाहें भारत की ओर टिकी है। भारतीय धर्म दर्शन,जीवन पद्धति,संस्कृति व यहां के माटी के संस्कारों में शांति व मानव कल्याण के बीज निहित है। पूरे संसार को हमने परिवार माना है। सनातन धर्म ही विश्व में शांति ला सकता है व मानव सभ्यता को संरक्षित,सुरक्षित रख सकता है। विश्व में सिर्फ सनातन हिन्दू धर्म ही एकमात्र धर्म है जिसके पीछे स्वर्णिम रिकॉर्ड है। हमारा रक्तपात,रक्तरंजित इतिहास नहीं रह है।
हिन्दू जागरण मंच राष्ट्र व समाज को समर्पित
हिन्दू जागरण मंच समाज का और राष्ट्र को पूर्णतः समर्पित है। ये स्वयं जागता है और सम्पूर्ण समाज को भी जागृत करने का प्रयास करता है। हिन्दू जागरण मंच का उद्देश्य ही, “जागृत हिन्दू-समर्थ भारत” है। यह सम्पूर्ण हिन्दू समाज का प्रितिनिधितत्व कर रहा है। भारतीय संस्कृति की रक्षा करना हर देशवासी का कर्तब्य है। वर्तमान में हिन्दू समाज को आंतरिक एवं बाह्य अनेक प्रकार के सुरक्षा संकटों का सामना करना पड़ रहा है। अपने समाज के प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्रीय हितों के संदर्भ में जागृत व सक्रिय करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। विघटनकारी शक्तियां हमारी राष्ट्रीय एकता अखण्डता एवं प्रभुता को चुनौतियां दे रही है।