रामगढ़ से वली उल्लाह की रिपोर्ट
रामगढ़: बृहस्पतिवार को झारखंड सरकार के मंत्री, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग सह प्रभारी मंत्री रामगढ़ सत्यानंद भोक्ता के द्वारा रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड का दौरा किया गया। सबसे पूर्व मंत्री ने गोला प्रखंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक रामगढ़ ममता देवी, उपायुक्त
माधवी मिश्रा उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा उपस्थित थे।
मंत्री द्वारा चमोली त्रासदी में झारखंड राज्य के चारों मृत मजदूरों के आश्रितों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।मंत्री द्वारा आश्रितों को हर तरह कि संभव मदद उपलब्ध कराने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
मंत्री द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत 28 लाभुकों को स्वीकृति पत्र दिया गया। मंत्री द्वारा 25 लोगों को ग्रीन कार्ड प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मत्स्य विभाग से 1 लाभुक को लाइफ जैकेट एवं 1 लाभुक को मत्स्य जाल उपलब्ध कराया गया।
मंत्री द्वारा गोला प्रखंड अंतर्गत मजदूर कामगारों के बीच शर्ट पैंट कपड़ा व साड़ी का वितरण किया गया।
मंत्री द्वारा कृषि विभाग एवं जेएसएलपीएस द्वारा गोला प्रखंड अंतर्गत विभिन्न प्रकार की फसलों की उपज, तकनीक के इस्तेमाल आदि से संबंधित लगाए गए मेला प्रदर्शनी का अनावरण किया गया। मेला प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए मंत्री ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
गोला प्रखंड सभागार में आयोजित बैठक में शामिल होने के उपरांत मंत्री द्वारा गोला प्रखंड अंतर्गत बंदा गांव का दौरा किया गया। मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक ममता देवी, उपायुक्त माधवी मिश्रा उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा द्वारा मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के पानी लोगों पौधारोपण अभियान के तहत लाभुक की भूमि पर पौधारोपण किया गया।
मंत्री द्वारा बंदा पंचायत में रह रहे ग्रामीणों से वार्ता कर वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली गई। मंत्री द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों को कई निर्देश दिए गए।
श्रम अधीक्षक दिनेश भगत प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार अंचल अधिकारी गोला अनिल यादव उपस्थित थे।