लातेहार: लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र अन्तर्गत देवबार मोड के समीप बाइस से जा रहे जवान को सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार जवान अपने ड्यूटी से वापस घर जा रहे थे। घायल जवान की पहचान पुर्वडीहा निवास विकास कुमार दुबे के रूप में हुई है। वहीं दुर्घटनास्थल से ट्रक चालक फरार हो गया है।