गोड्डा: विद्यापति स्मृति पर्व के अवसर पर बुधवार को स्थानीय विद्यापति भवन में विद्यापति सांस्कृतिक परिषद के द्वारा स्मृति-समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष परमानंद चौधरी ने तथा संचालन विभिन्न खेल संघ के सचिव सुरजीत झा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि अडानी फाउंडेशन के महाप्रबंधक प्रभाकर झा ने दीप प्रज्वलित कर और महाकवि के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। स्वागत सम्बोधन अधिवक्ता सर्वजीत झा ने किया। मुख्य अतिथि श्री झा के अलावा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजेश झा, प्रो. श्यामा कांत झा, एडीपीओ शम्भू दत्त मिश्रा, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुशील झा, ज्ञानेंद्र मिश्रा, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त अवकाश प्राप्त शिक्षक माधव चन्द्र चौधरी एवं डॉ वंशीधर मिश्रा एवं परमानंद चौधरी ने महाकवि के विराट व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान सुप्रसिद्ध गायक कौशल किशोर मिश्रा ने विद्यापति-गीत की प्रस्तुति से खूब समा बांधा। गायन के दौरान नन्दकिशोर मिश्रा एवं आलोक झा ने वाद्ययंत्र पर बढ़िया संगत किया। इस अवसर पर डॉन बोस्को स्कूल के निदेशक अमित राय, शिव शंकर झा, मृत्युंजय झा, विदुकर झा, दिलीप कुमार झा, हरिशंकर मिश्र, निखिल कुमार झा, अनंत कुमार झा, अश्विनी कुमार बबलु, संजीव कुमार झा, पवन कुमार झा, अमित सिंह, गौरव झा, जीवन झा, रंजू कुमारी, सुधीर कुमार पाठक, उदय कांत शुक्ला, मनोज कुमार झा, दिवाकांत झा, विनय कुमार ठाकुर, अम्बोद कुमार ठाकुर, अरविंद कुमार झा, राजेन्द्र प्रसाद झा, नर्मदेश्वर झा, सुधीर कुमार ठाकुर, नंदकिशोर झा एवं नंदन कुमार ठाकुर उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन पवन कुमार झा ने किया। कार्यक्रम के अंत मे दिवंगत कोरोना योद्धा के साथ-साथ दिवंगत साहित्यकार मनु भंडारी को दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी गयी।