बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: बोकारो के चास में कांग्रेस की महिला मोर्चा ने पेट्रोलियम सहित रोजमर्रा की वस्तुओं के मूल्यों में हुई अप्रत्याशित वृद्धि के विरोध में आक्रोश प्रदर्शन किया। परिंदा सिंह के नेतृत्व में पहुँची महिलाओं ने विरोध स्वरूप अंगीठी जलाकर भोजन पकाया। यहाँ बोलते हुए परिंदा सिंह ने कहा कि रोजमर्रा की वस्तुओं के मूल्य में हुई वृद्धि से महिलाओं को रसोई चलना मुश्किल हो गया है, साथ ही उन्होंने कहा कि देश की जनता बहुत उम्मीद के साथ मोदी बहुमत प्रदान किया लेकिन आज जनता महगाई और बेरोजगारी से त्राहीमाम कर रही है लेकिन सरकार के कानो पर ज़ू तक नही रेंग रही है, अगर यही हालत रहे तो आगामी चुनाव में जनता उन्हें जरूर सबक सिखाएगी।