रामगढ़। शहर के बिजुलिया में घटी चेन चिन्नतई की घटना के बाद अब शहर के जयसवाल कॉलोनी में सोमवार की सुबह भगवान शिव की पूजा करने मंदिर जा रही है श्यामसुंदर जैन की पत्नी हीरा जैन के गले से सोने की चेन की चिन्नतई की गई है। जानकारी के अनुसार हीरा जैन मंदिर से पूजा कर वापस अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान सुबह 7:45 बजे के लगभग एक बाइक पर सवार दो युवक एकाएक हीरा जैन का पीछा कर उनके गले से सोने का चेन छीन लिया। हीरा जैन कुछ समझ पाती तब तक दोनों उचक्के बाइक पर तेजी से फरार हो गए।