रामगढ़ से वली उल्लाह की रिपोर्ट
रामगढ़। झारखंड प्रदेश अनुसूचित जाति उत्थान परिषद की कार्यकारिणी बैठक व्यवहार न्यायालय रामगढ़ के समीप हुई। जिसकी अध्यक्षता भुनेश्वर राम एवं संचालन राजेंद्र राम ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष पद के लिए मनोज राम (पूर्व जिप उपाध्यक्ष) को मनोनीत किया गया। परिषद के नव मनोनीत अध्यक्ष मनोज राम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में अनुसूचित जाति का आरक्षण वर्तमान में जो है उसे बढ़ाकर 14 फ़ीसदी की मांग राज्य सरकार से जोर शोर से किया जाएगा। जिले में दलित उत्पीड़न महिलाओं पर अत्याचार व शोषण के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा एवं सभी के न्याय के लिए लड़ेंगे। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र नायक, बालेश्वर राम, मुन्ना पासवान, महेंद्र दास, रमेश राम, वीरेंद्र पासवान, रंजीत राम, संतोष पासवान, मुकेश नायक, बबलू नायक, अजय पासवान, राजू नायक, बबलू राम, उत्तम पासवान, अविनाश राम, किशोर रजक, बिट्टू पासवान, संतोष नायक, सुनील नायक, पप्पू राम, विजय नायक, गणेश नायक, उमेश राम, अर्जुन राम, प्रेम राम, देवानंद पासवान, अजय राम, दिलीप रविदास, संदीप राम, किशोर पासवान, राजेश राम, राज नायक, दिलीप राम, जितेंद्र राम, रामदेव नायक, गोपाल राम आदि परिषद के लोग मौजूद थे।