जामताड़ा से राजकिशोर सिंह की रिपोर्ट
जामताड़ा : सरकार के आदेश के बाद कोविड-19 के संभावित प्रसार को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग फॉर मास्क का कड़ाई से अनुपालन को लेकर शुक्रवार को एसडीओ आवास के सामने ब्लॉक रोड में सघन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें बिना मास्क पहने लोगों से जुर्माना वसूला गया। साथ ही वाहन चालकों से परिवहन एक्ट के विभिन्न धाराओं में भी जुर्माने की वसूली की गई। जिसका लोगों ने विरोध भी किया। वाहन जांच में फंसे लोगों का कहना था कि जब मास्क के लिए रोका जा रहा है तो सिर्फ मास्क का हीं फाइन काटना चाहिए।
स्वास्थ्य सचिव के निर्देश के बाद जिला प्रशासन कोविड-19 वैश्विक महामारी के संभावित सेकेंड बेव के प्रसार को रोकने की कवायद तेज कर दी है। एसडीएम संजय पांडेय के आवास के समक्ष सल्फास अभियान लगाया गया जिसमें 50 से अधिक बाइक एवं चार पहिया वाहनों को रोका गया यह सभी बिना मास्क के थे। सभी से जुर्माना वसूल कर उन्हें छोड़ा गया। एसडीएम संजय पांडे के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ अभियान में जुटे थे। देर शाम तक फाइन वसूली कर चालान काटा गया।