शहीद बिरसा मुंडा पार्क में दी श्रद्धांजलि
बसंत कुमार गुप्ता
गुमला।।गुमला जिला मजदूर यूनियन संगठन सीएफटीयूआई के द्वारा गुमला जिला मुख्यालय स्थित बिरसा मुंडा पार्क में शहीद बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष जुम्मन खानं,उपाध्यक्ष महेंद्र उरावं,महासचिव गोल्डेन,जिला समिति सदस्य दयाल भगत,अखतर अंसारी ,सदीप साहु,श्याम साहु,सरफू ऊर्फ सरफराज,बबुआ उर्फ बाबु,सुरेश केशरी सहित अन्य मजदूर यूनियन संगठन के सदस्य मौजूद थे|मौके पर जिला अध्यक्ष जुम्मन खान ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 121 वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन पहली बार किया गया है|बिरसा मुंडा ऐग्रो पार्क की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के आदर्श हमारे जीवन के लिए प्रेरणा दायक हैं|भगवान बिरसा मुंडा का अदम्य साहस समर्पण एवं बलिदान से हमें सीख लेनी चाहिए|आज जहाँ एक ओर पूरा देश वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जूझ रहा है वहीं दूसरी ओर बिरसा मुंडा की पुण्य तिथि पर हम उन्हें याद कर रहे हैं|जिला अध्यक्ष जुम्मन खान एवं मजदूर नेता दयाल भगत ने कहा बिरसा मुंडा हमारे जननायक थे तथा झारखंड क्रांतिकारी एवं आदिवासियों को पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाये हैं|