गुमलाः जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार 68 गुमला विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में निर्वाचन संबधी कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन आटीडीए भवन के सभागार में किया गया।
बैठक में 68 गुमला विधानसभा क्षेत्र निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी रवि आनंद ने 67-सिसई, 68-गुमला तथा 69 बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रपत्र 06, 06 ए, 07, 08 एवं 08 ए की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि 67-सिसई विधानसभा क्षेत्र में असंसाधित प्रपत्रों की संख्या 26, स्थल सत्यापन हेतु निरूपित प्रपत्रों की संख्या 70, स्थल सत्यापित प्रपत्रों की संख्या 145, अस्वीकृत प्रपत्रों की संख्या 337 तथा स्वीकृत प्रपत्रों की संख्या 1712 पाई गई। वहीं 68 गुमला विधानसभा क्षेत्र में असंसाधित प्रपत्रों की संख्या 11, स्थल सत्यापन हेतु निरूपित प्रपत्रों की संख्या 13, स्थल सत्यापित प्रपत्रों की संख्या 30, अस्वीकृत प्रपत्रों की संख्या 46 तथा स्वीकृत प्रपत्रों की संख्या 2008 पाई गई। 69 बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र में असंसाधित प्रपत्रों की संख्या 12, स्थल सत्यापन हेतु निरूपित प्रपत्रों की संख्या 30, स्थल सत्यापित प्रपत्रों की संख्या 38, अस्वीकृत प्रपत्रों की संख्या 54 तथा स्वीकृत प्रपत्रों की संख्या 1610 पाई गई। इसपर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने ऑफलाइन आवेदनों के साथ-साथ ऑनलाइन आवेदनों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने अस्वीकृत किए जाने वाले प्रपत्रों को अभिलेखित करने हेतु पंजी का संधारण करने का निर्देश दिया।
बैठक में जनसांख्यिकीय समान प्रविष्टियों (डी.एस.ई) की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी कंप्यूटर ऑपरेटरों को प्रत्येक सप्ताह के सोमवार को लंबित डी.एस.ई. प्रविष्टियों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में तीनों विधानसभा क्षेत्रांतर्गत गरूड़ा ऐप इंस्टॉलेशन की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि तीनों विधानसभा क्षेत्रांतर्गत 994 बूथों में से 831 बूथों में बी.एल.ओ द्वारा गरूड़ा ऐप इंस्टॉलेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जबकि शेष 163 बूथों पर संबंधित बी.एल.ओ के पास स्मार्पटफोन उपलब्ध नहीं होने के कारण गरूड़ा ऐप इंस्टॉल नहीं किया जा सका है। इसपर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को संबंधित बी.एल.ओ के साथ बैठक कर बी.एल.ओ के परिवार के किसी अन्य सदस्य के पास स्मार्टफोन होने पर उक्त स्मार्पटफोन में गरूड़ा ऐप इंस्टॉल करवाने का निर्दश दिया।
बैठक में बूथवार सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं यथा रैम्प, स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय की सुविधा, विद्युत, हेल्पडेस्क, उचित साईनेज का अधिष्ठापन, पर्याप्त चेयर-टेबल आदि की व्यवस्था के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को अपने अपने संबंधित बी.एल.ओ के माध्यम से बूथवार आवश्यक संसाधनों की वस्तुस्थिति का सत्यापन कर प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बूथों पर रैम्प, हेल्प डेस्क, चेयर-टेबल, शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की सुविधा आदि की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने उक्त सुविधाएं 15वें वित्त आयोग अथवा विद्यालय विकास निधि के माध्यम से बहाल करने पर बल दिया।
बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने ए.एस.डी मतदाताओं की समीक्षा करते हुए मृत मतदाताओं के नामों को विलोपित करने तथा सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय में ए.एस.डी मतदाताओं की सूची प्रखंडवार तैयार कर इसकी सूचना आम जनता को भी प्रदान करने का निर्देश दिया, ताकि वैसे मतदाता जिनको उक्त सूची में किसी प्रकार की आपत्ति हो, उन आपत्तियों का निराकरण संभव हो सके।
बैठक में 100 दिनों से अधिक अवधि तक लंबित रहने वाले प्रपत्रों के निष्पादन की समीक्षा की गई। 68 गुमला वि.स. क्षेत्र निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने 100 दिनों से अधिक अवधि तक लंबित रहने वाले प्रपत्रों का ससमय निराकरण करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने उप निर्वाचन पदाधिकारी को लंबित प्रपत्रों की जाँच करने का भी निर्देश दिया।
उपस्थिति
बैठक में 67 सिसई विधानसभा क्षेत्र निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी बसिया संजय पी.एम. कुजूर, 68 गुमला विधानसभा क्षेत्र निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी गुमला रवि आनंद, 69 बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर प्रीतिलता किस्कू, उप निर्वाचन पदाधिकरा महेंद्र रविदास, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी बसिया/ कामडारा/ बिशुनपुर/ रायडीह/ गुमला लोहरदगा जिले के सेन्हा, अंचलाधिकारी, पी.पी.आर.ओ गुमला/ सिसई/ चैनपुर/ जारी, कंप्यूटर ऑपरेटर घाघरा, जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मीगण व अन्य उपस्थित थे।