युवाओं को झामुमो से जोड़ने के लिए चलेगा अभियान
रामगोपाल जेन
चाईबासा : झामुमो झींकपानी प्रखंड संयोजक मंडली के नेतृत्व में सोमवार को झींकपानी में प्रखंड के सभी प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें 29 अगस्त को आयोजित चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंड का संयुक्त सम्मेलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में संयोजक मंडली द्वारा कहा गया कि पार्टी के संयुक्त सम्मेलन में हर पंचायत से 5-5 प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में सर्वसम्मति से युवाओं को झामुमो से जोड़ने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान विशेष रूप से सरकार द्वारा निर्देशित कोविड-19 के नियमों का पालन किया जाएगा। सम्मेलन में सभी पदाधिकारी व सदस्यों से मास्क पहनकर आने की अपील की गई।
बैठक को झामुमो के वरीय नेता सोमनाथ कुंकल, खुशविंदर सिंह गांधी, बासुदेव खंडाइत, संजीव गोप, सरिता आल्डा ने भी संबोधित किया।
बैठक में प्रदीप तामसोय, सोंगा बुड़ीउली, सुशील बुड़ीउली, मदन दास, शिवा चौधरी, हेमनाथ बोयपाई, मेंजारी मुंडा, लक्ष्मण मुंडा, मंगल सिंह पूर्ति, सुभाष चंद्र अखाड़ा आदि उपस्थित थे।
बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य भी मनोनीत किया गया।