सभी से घरों में पूजा करने व सरकार द्वारा जारी आदेशों के पालन करने की अपील की गई
पत्थलगडा/कन्हाचट्टी(चतरा)। रामनवमी पर्व को लेकर जिले के पत्थलगडा व राजपुर थाना परिसर में 15 अप्रैल को शांति समिति की बैठक हुई। पत्थलगडा थाना परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मोनी कुमारी व संचालन थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने किया। बीडीओ व थाना प्रभारी ने बैठक में उपस्थित दोनों समुदाय के लोगों व अखाड़ा समिति के सदस्यों से कोविड-19 को देखते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन व दिशा निर्देशों का पालन करते हुए घरों में पर्व मनाने की अपील की गई। साथ ही बताया गया कि सरकार द्वारा बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर पुरे प्रदेश में धारा 144 लागु करते हुए झांकी-जुलूस, डीजे साउंड, मेला व भीड़-भाड़ लगाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। बैठक में जिप सदस्य सुनीता देवी, मुखिया मेघन दांगी, कुसुमलता कुशवाहा, सतीश कुमार, उप मुखिया भुनेश्वर प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि बीरबल दांगी, लक्ष्मी साव, बजरंग दल के आशीष दांगी, मुकेश दांगी, भजपा मंडल अध्यक्ष विनोद दांगी, मौलाना महफूज, मुकेश कुशवाहा, सुधीर ठाकुर, दिनेश्वर दांगी, आदित्य राणा, समाजसेवी रामचन्द्र दांगी, अवध किशोर दांगी सहित अन्य उपस्थित थे। वहीं राजपुर थाना परिसर में थाना प्रभारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें उपस्थित दोनों समुदाय के लोगों से सौहार्दपूर्ण माहोल में कोविड 19 को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए रामनवमी पर्व मनाने की अपील की गई। साथ ही जुलूस व झांकी पर प्रतिबंध सरकार द्वारा लगाए जाने की जानकारी दी गई। साथ ही सभी से घर से निकलने पर मास्क लगाने व समाजिक दुरी का आवश्यक रुप से पालन करने की बात कही गई। बैठक में मदगड़ा मुखिया योगेश यादव, सुरेश यादव, राकेश सिंह के अलावे दोनोा समुदाय के अन्य लोग उपस्थित थे।