राजनगर: उड़ीसा प्रांत के रायरंगपुर में आदिवासी सोशियो एजुकेशन एंड कल्चरल एसोसिएशन (आसेका) की ओर से आयोजित आदिवासी कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम में शामिल होने झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपई सोरेन शनिवार को अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ उड़ीसा के लिए रवाना हुए। उड़ीसा रावनगी के पूर्व राजनगर में कार्यकर्ताओं ने उनका बुके देकर स्वागत किया। पत्रकारों से वार्ता के क्रम मंत्री चंपाई सोरेन ने बताया कि हमारा संथाली सामाजिक संगठन आसेका की ओर से रायरंगपुर में आयोजित आदिवासी कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहा हूं। उड़ीसा प्रांत में संथाल समाज की आबादी काफी ज्यादा है। कार्यक्रम में संथाल समाज की सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक विषयों पर गहन विचार मंथन किया जाएगा। जिसमें कई सामाजिक संगठन के बुद्धिजीवी लोग सम्मिलित हो रहे हैं। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष रामजीत हांसदा, सरायकेला के सनद आचार्य ,जिप सदस्य सुलेखा हांसदा, मालती देवगम, नेंबू प्रधान , मुखिया राजो टुडू, सूर्यमानी मार्डी, सामूराम टुडू, डोबरो देवगम, करमुचरण पान, कापरा हांसदा,सागेन टुडू, लखिन्द्र लोहार, राकेश पति, अमन हांसदा एवं अन्य कार्यकर्ता उड़ीसा रवाना हुए।