कहा- पेड़ पौधे धरती के हैं श्रींगार, सरंक्षण हम सबकी जिम्मेदारी
महेंद्र कुमार यादव
चतरा: राज्य के श्रम मंत्री सत्यानन्द भोगता माँ भद्रकाली मंदिर वन परिसर में वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के दक्षिणी वन प्रमंडल के द्वारा आयोजित 72वां वन महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। सर्वप्रथम कार्यक्रम में मंत्री ने वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण के बाद मंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम वन महोत्सव कार्यक्रम की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि पेड़ पौधे पुत्र समान हैं। एक वृक्ष दस पुत्र के समान होते हैं। धरती के श्रृंगार पेड़ पौधे हैं। पर्यावरण सरंक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। ऐतिहासिक माँ भद्रकाली मन्दिर क्षेत्र का समुचित विकास किया जाएगा। पर्यटक स्थलों के समुचित विकास के लिए हेमन्त सरकार गम्भीर है। पर्यटक स्थलों का विकास होगा तो स्थानीय लोगों के साथ साथ अन्य लोगों को भी रोजगार मिलेगा और क्षेत्र का नाम देश विदेश में होगा। कोरोना के कारण विकास के रफ्तार में कमी आई है। लेकिन अब विकास की गाड़ी रफ्तार पकड़ रही है। चतरा जिले भर में बिजली की समस्या को बहुत जल्द दृर किया जाएगा। चोरकारी पावर ग्रिड को चालू करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य जारी है। इस मौके पर मंत्री के साथ राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, माँ भद्रकाली विकास प्रबंधन समिति के सदस्य, राजद वरिष्ठ नेता महेंद्र यादव, राजद प्रदेश महासचिव चन्द्रिका यादव, नगरपरिषद उपाध्यक्ष सुदेश कुमार, राजद नेत्री प्रियंका वर्मा, राजद युवा प्रदेश महासचिव दीपक साहू समेत सैकड़ों गणमान्य मौजुद रहे।