महेंद्र कुमार यादव
चतरा: राज्य के मंत्री सत्यानन्द भोगता कौलेश्वरी पहाड़ तलहटी में आयोजित 72वां वन महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का उदघाटन मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के बाद मंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम वन महोत्सव कार्यक्रम की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि पेड़ पौधे पुत्र के समान हैं। एक वृक्ष दस पुत्र के समान होते हैं। धरती के श्रृंगार पेड़ पौधे होते हैं। पर्यावरण सरंक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। ग्रीन कौलेश्वरी क्लीन कौलेश्वरी बनाना है। ऐतिहासिक कौलेश्वरी मन्दिर क्षेत्र का समुचित विकास किया जाएगा। पूरे पर्वत क्षेत्र में सोलर लाइट लगाया जाएगा। जिससे पूरा कौलेश्वरी पहाड़ जगमगाता रहेगा। पर्यटक स्थलों के समुचित विकास के लिए हेमन्त सरकार गम्भीर है। पर्यटक स्थलों का विकास होगा तो स्थानीय लोगों के साथ साथ अन्य लोगों को भी रोजगार मिलेगा और क्षेत्र का नाम देश विदेश में होगा। कोरोना के कारण विकास के रफ्तार में कमी आई है। लेकिन अब विकास की गाड़ी रफ्तार पकड़ रही है। हंटरगंज प्रखंड समेत जिले भर में बिजली की समस्या को बहुत जल्द दृर किया जाएगा। चोरकारी पावर ग्रिड को चालू करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य जारी है। सम्बोधन के उपरांत मंत्री ने लाभूकों के बीच कीटनाशक स्प्रे मशीन का वितरण किया। मौके पर मंत्री के साथ राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, वन प्रमंडल पदाधिकारी डॉ. आर. थांगा पांडियन, वन क्षेत्र पदाधिकारी सूर्यभूषण कुमार, अंचलाधिकारी मिथलेश कुमार, कौलेश्वरी विकास प्रबंधन समिति सदस्य रविंद्र कुमार रवि, राजद वरिष्ठ नेता महेंद्र यादव, राजद विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह, राजद प्रदेश महासचिव चन्द्रिका यादव, समाजसेवी अरुण सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रभु यादव, मुखिया कंचन यादव, मुखिया चन्द्रदेव यादव, बहोरी सिंह, अनिरुद्ध सिंह, अशरफी सिंह, वन समिति सदस्य देवधारी यादव, जगेश्वर सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजुद रहे।