कोविड-19 महामारी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सहायता कार्य की हुई समीक्षा
महेंद्र कुमार यादव
चतरा: भाजपा का एक दिवसीय सेमिनार शनिवार को सिमरिया प्रखंड मुख्यालय के किसान भवन में आयोजित किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दयानिधि सिंह ने की। सेमिनार में विधायक किशुन कुमार दास, जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित कुमार साहू, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुमार शुभम सिंह और महिला मोर्चा सिमरिया मंडल अध्यक्ष शकुंतला देवी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। सेमिनार का आगाज पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी बाजपेई के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में कोविड-19 महामारी में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए सहायता कार्य की समीक्षा की गई। तथा गांव- गांव में पौधारोपण पर चर्चा की गई। विधायक ने कहा कि कोरोना महामारी काल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुरक्षा किट वितरण, राशन वितरण और वैक्सिनेशन को उल्लेखनीय अभियान चलाया। इस कार्य को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता है। विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को जन सेवा का कार्य निष्ठा और समर्पण भाव से करने की अपील की। सेमिनार में राज्य सरकार के क्रियाकलापों की आलोचना की गई। तथा उन्हें किसान मजदूर विरोधी बताया गया। सेमिनार में लीलाधर महतो, उपेंद्र सिंह, नरेश साव, बॉबी सिंह, परमेश्वर यादव, मिनुमिता सिंह, मंजू देवी, के अलावे अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।