पलामू से सुधीर कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
मेदनीनगर: धरती पर जीवन पौधों से ही संभव है। पौधे लगाकर अपने बच्चों की तरह देखभाल किया जाना जरूरी है। उक्त बातें छतरपुर की विधायक पुष्पा देवी ने कही। वे छतरपुर अनुमंडल के केरकी गांव में आयोजित वन महोत्सव सह पौधारोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। इसके पूर्व पर्यावरणविद कौशल ने विधायक पुष्पा देवी, पूर्व सांसद मनोज कुमार सहित छतरपुर अनुमंडल के पदाधिकारियों को पर्यावरण धर्म के 8 मूल मंत्रों की शपथ दिलाई। पर्यावरणविद कौशल किशोर जयसवाल ने कहा कि वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा करना केवल वन विभाग का दायित्व नहीं है। इसके लिए समाज के सभी लोगों को आगे बढ़कर सुरक्षा का दायित्व लेना होगा। उन्होंने प्रदूषण व कोरोना से मुक्ति के लिए पौधारोपण नामक मिसाइल को अपना सारथी बनाने की अपील की। पूर्व सांसद मनोज कुमार ने जंगल के महत्व पर प्रकाश डाला। वन प्रमंडल पदाधिकारी अमरनाथ सिंह ने कहा कि बगैर हरियाली के क्षेत्र में खुशहाली नहीं आ पाएगी। छतरपुर सीओ मो. मंसूरी ने कहा कि वनों को कटने से धरती का तापमान बढ़ा हैं। ग्लेशियर पिघल रहे है। मौके पर रेंजर विनोद कुमार ,अकाउंटेंट शंकर श्रीवास्तव, वनपाल, वनरक्षी छतरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष राम नरेश यादव, सुचित जायसवाल, विनोद यादव, बृज किशोर विश्वकर्मा, शिवनाथ कुमार रवि,अशोक भुइयां ,नसरुल्ला अंसारी ,मनोज गुप्ता, संजय सिंह, रविन्द्र राम ,अशोक तिवारी, जितेंद्र प्रसाद ,सुभाष गुप्ता, विकास यादव, झारखंड नृत्य कला के सदस्य व ग्रामीण मौजूद थे।