कई वर्षों से बंद पड़ा है नारायण मध्य विधायल, वार्ड वासी सामुदायिक भावन एवं स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाने कि कर रहे है मांग
रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर। बुधवार 24 नवंबर, चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उराँव ने दंदा साई स्थित नारायण मध्य विधायल का निरक्षण किया। इस दौरान वार्ड वासियों ने बताया कि विगत कई वर्षों से विद्यालय बंद पड़ा हुआ है। जिसके कारण विद्यालय की स्थिति जरजर हो चुकी है। सरकारी तंत्र के ढीले रवैये के करण विद्यालय का कोई भी इस्तेमाल नही हो रहा है। वार्ड वासियों ने विद्यालय सुखराम उराँव से विद्यालय के स्थान पर सामुदायिक भवन बनाने की मांग की है। इसके साथ ही सामुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने की भी मांग की है। विधायक सुखराम उराँव ने वार्ड वासियों को अस्वस्थ करते हुए कहा है कि, संबंधित विभाग के पदाधिकारी से बात चित कर जल्द से जल्द इस समस्या का निदान किया जाएगा।