रजरप्पा(रामगढ़): गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की धर्मपत्नी सह रामगढ़ विधानसभा की समाजसेवी सुनीता चौधरी के जन्मदिन पर सांसद प्रतिनिधि धनेश्वर महतो उर्फ डीएम और आजसू के वरिष्ठ नेता सह कुंदरूकला मुखिया प्रतिनिधि किशुनराम मुंडा शुक्रवार को रांची स्थित उनके निवास पर उनसे मिलकर बुके देकर उनकी दीर्घायु कामना के साथ शुभकामनाएं व बधाई दी। इसके अलावे जिले के आजसू पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। बधाई देने वालों में रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, समाजसेवी चंदर महतो, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमृतलाल मुंडा, नप अध्यक्ष योगेश बेदिया, नप उपाध्यक्ष मनोज महतो, जगदीश महतो सहित कई कार्यकर्ता शामिल है।