गोड्डा: भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के नेतृत्व में आज सदर अस्पताल स्थित रक्त कोष में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा रक्तदान करके जिलें में रक्त की कभी को पूर्ण किया गया। भाजापा जिला अध्यक्ष राजीव मेहता के निर्देशा अनुसार ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रीतम गाडिया के नेतृत्व में रक्त दान कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया जिसमें ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार,की उपस्थिति मे रक्त दाताओं में जिला महामंत्री कृष्ण कन्हैया,उपाध्यक्ष प्रीतम गाडिया,कुंदन कुमार,नागेन्द्र कुमार,आनंद कुमार,राकेश कुमार यादव, रितिक राज, सुमित राज, रंजना झा,खुशबू कुमारी,छेदी कुमार राउत,बजरंगी यादव,वीरेन्द्र सिंह आदी ने रक्त कोष में अपना बहुमूल्य रक्त दान किया।कार्यक्रम में सांसद निशिकांत दुबे ने भाजपा के कार्यकर्ताओं के सेवा कार्यक्रम की सराहना करते हुयें कहा की भाजपा कार्यकर्ता रक्त दान जैसे सेवा कार्य आगे भी करते रहेंगे। सिविल सर्जन एस पी मिश्रा के ने इस तरह के कार्यक्रमो से जिले मे रक्त की कमी पुर्ण की जा सकेंगी। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियांशु राज, महिला मोर्चा की शैल झा,बबिता मोदी, लैब टैकनिशियन राजू, मिलन नाग आदी मौजूद थे।