बरही संवाददाता
बरही (हजारीबाग) : राष्ट्रीय यादव सेना के लोगों ने बुधवार को नवपदस्थापित बरही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नीरज सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया। वहीं राष्ट्रीय यादव सेना के जिला महामंत्री संजय यादव के नेतृत्व में बुके देकर स्वागत किया। मुलाकात के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर वार्ता कर थाना प्रभारी से आग्रह किया कि क्षेत्र में अमन, शांति, सकारात्मक पहल व जनहित के लिए हम राष्ट्रीय यादव सेना कदम से कदम मिलाकर चलने को तत्पर हैं। मौके पर जिला महामंत्री संजय यादव, प्रखंड अध्यक्ष विनोद यादव, महासचिव रोहित यादव, महामंत्री पिंटू यादव, सतपाल उर्फ विक्की यादव, सकलदेव यादव, अनुज यादव, रवि रंजन यादव, सुधीर यादव, मिथलेश यादव,गणेश यादव, चंद्रदेव यादव, संजय यादव, मनोज यादव, दीपक यदुवंशी, सुभाष यादव, सचिन यादव, बिंदेश्वर यादव, अनिल यादव, विशाल यादव, महेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।