बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : बरही अनुमंडल में नव पदस्थापित हुए डीएसपी नजीर अख्तर का स्वागत बुधवार को पंचायत प्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। पंचायत प्रतिनिधि लोग उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट करते हुए पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। स्वागत करने वालों में बरही पूर्वी भाग विभाग के जिप सदस्य मुनेजा खातून प्रतिनिधि मो. कैयुम, बरही मध्य भाग के जिप सदस्य मंजू देवी प्रतिनिधि सह सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी, विजैया पंचायत के प्रधान दशरथ यादव (मुखिया), समाज सेवी रघु मोदी, उप मुखिया सहदेव शर्मा, मो. सलामत आदि शामिल हैं।