बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : नेहरू युवा केंद्र हजारीबाग के द्वारा बरही प्रखंड के ग्राम कजरा व केदारूत में स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत प्लास्टिक मुक्त स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें बरही प्रखंड के एनवाईवी आकाश कुमार के साथ जागृति युवा क्लब कजरा के सदस्यों ने मिलकर गांव में घूम घूम कर कचरे रूपी प्लास्टिक को जमा किया। वहीं लोगों को जागरूक करते हुए प्लास्टिक का कम उपयोग करने व रिसाइकल के लिए प्रेरित किया। एनवाईबी अाकाश कुमार ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अभी के समय में प्लास्टिक पूरी धरती के लिए एक अभिशाप बन चुका है। खुले में फेंके हुए प्लास्टिक पूरी धरती को बंजर बनाते जा रही है, इसलिए हमें प्लास्टिक को अपने जीवन से धीरे धीरे दूर करना होगा एवं हमारे पास जो पहले से प्लास्टिक्स है उनका रीसायकल करते रहना होगा। अभियान में युवा वर्ग के लोग चढ़कर भाग लिया।