गोड्डा: आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर नेटबॉल के खिलाड़ी जिला मुख्यालय की ऐतिहासिक गांधी मैदान की साफ सफाई में लग गए हैं। गांधी मैदान में ही जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है।
रविवार को गांधी मैदान में गोड्डा जिला नेटबॉल संघ के द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान प्रत्येक रविवार को गोड्डा नेटबॉल संघ की ओर से चलाया जाएगा। 15 अगस्त को गांधी मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को ध्यान में रखते हुए संघ द्वारा प्रत्येक रविवार को सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। गोड्डा नेटबॉल संघ के सचिव गुंजन कुमार झा, अजय कुमार, आकाश कुमार, राष्ट्रीय खिलाड़ी मोनालिसा कुमारी समेत बेबी कुमारी, जूली कुमारी, बबली कुमारी, कल्पना कुमारी, शिवानी कुमारी, तुलसी कुमारी, कावेरी कुमारी, शिव कुमारी, मोनू कुमार, अमन पटेल, प्रेम कुमार आदि ने सफाई अभियान में भागीदारी निभाई।