रायडीह(गुमला): पर्यावरण संरक्षण के प्रति अब सुदूरवर्ती क्षेत्रों में ग्रामीण संवेदनशील हो रहे हैं।और वृक्षारोपण को उत्सव के रूप में मना रहे हैं।रायडीह प्रखंड के केमते पंचायत अंतर्गत लाटू डूमर टोली गांव में नव दंपति हीरा नाथ सिंह और सविता साय ने अपने पहले विवाहोत्सव को यादगार लम्हों में सजोने के लिए एक नन्हा सा फलदार जामुन का पौधा लगाया।और इस पौधा का संरक्षण और संवर्धन करने का संकल्प लिया।यह पौधा बड़ा होकर अपने जीवन भर समस्त प्राणियों को छाया,फल और ऑक्सीजन निःशुल्क प्रदान करेगा।गांव के बलराम सिंह के सुपुत्र हीरा नाथ सिंह का विवाह पिछले 26 मई 2021को पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के दुलदुला विकास खंड अंतर्गत चिंगड़ा गांव की सविता साय के साथ हुआ है। वृक्षारोपण के उपरांत केमते गांव के ग्रामीण कवि हरिनाथ दास ने अपनी युक्ति से लोगों ध्यान आकृष्ट कर दिया।उहोंने कहा कि
आकर्षित करते बादलों को हम ही
जल वर्षा में हमारा योगदान
तब कहीं यह सारी दुनिया पाती जीवन और मुस्कान
इस मौके पर हेमंत कुमार सिंह,गणपति सिंह,महेंद्र सिंह,दुर्गा सिंह,शोभावती सिंह, चंद्रमुणी सिंह,यशोदा सिंह आदि उपस्थित थे।