प्रतापपुर(चतरा)। बुधवार को उत्तरी वन प्रमंडल के तत्वाधान में प्रतापपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में 72वां वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वनक्षेत्र पदाधिकारी राजबल्लभ पासवान तथा संचालन दुर्गा शर्मा ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिप सदस्य विक्रम यादव और विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी नईम अंसारी उपस्थित थे। वन क्षेत्रा पदाधिकारी ने दोनो अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया। इसके उपरांत प्रखंड परिसर में कई कई फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संक्लप लिया। वन क्षेत्र पदाधिकारी ने कहा कि 100 पौधा ब्लॉक परिसर में, 50 अस्पताल परिसर तथा 20 पौधे थाना परिसर में लगाए जाएंगे। वहीं इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा की कोरोना काल में लगातार हो रही ऑक्सीजन की कमी ने यह साबित कर दिया कि पेडों की कटाई का बुरा असर दिखने लगा है। यही कारण रहा कि ऑक्सीजन के कारण कई लोगों की जान चली गई। वन महोत्सव में मुखिया संघ अध्यक्ष रीना देवी, समाजसेवी मिस्टर आलम अशरफी, भोला प्रसाद, कपिल पासवान, बीपीओ राम कुमार सिंह, सुरेश दास, विकास रंजन व आशीष मिश्रा सहित अन्य शामिल थे।