रामगोपाल जेना
चाईबासा: झारखंड मजदूर यूनियन पश्चिम सिंहभूम जिला समिति के द्वारा केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ का जिला के नोवामुंडी,किरीबुरु/मेघाहातु बुरु दौरा 19 जुलाई 2021 तय हुआ। झामयू जिलाध्यक्ष राहुल आदित्य ने जानकारी देते हुए कहा कि झामयू केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ जी ने किरीबुरु/मेघाहातुबुरु एवं नोवामुंडी का पश्चिम सिंहभूम जिला समिति द्वारा निर्धारित दौरा कार्यक्रम में आने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।जिसमे 10 बजे चाईबासा परिसदन में प्रेसवार्ता करेंगे।प्रेसवार्ता के बाद झामयू केंद्रीय अध्यक्ष दुलाल भुइयाँ किरीबुरु/मेघाहातुबुरु जाएंगे। जहां जिला पदाधिकारियों,प्रखंड अध्यक्ष एवं झामयू सदस्यों से किरीबुरु कार्यालय में मुलाकात करेंगे और समस्याओं के बारे जानकारी लेंगे। दोपहर 2 बजे किरीबुरु/मेघाहातुबुरु के महाप्रबंधकों से मुलाकात कर मजदूरों के हित मे समस्याओं को लेकर वार्ता होगी।जिलाध्यक्ष राहुल आदित्य ने कहा की झामयू केंद्रीय अध्यक्ष दुलाल भुइयाँ के पश्चिम सिंहभूम जिला का पहला दौरा है,जिसको ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गयीं है साथ ही सभी जिला/प्रखंड के पदाधिकारियों को कार्यक्रम के लेकर निर्देश भी जारी कर दिया गया है।झामयू हमेशा मजदूर किसान, बेरोजगार हित की लड़ाई लड़ते आ रही है।केंद्रीय अध्यक्ष के पश्चिम सिंहभूम जिला दौरा मजदूरों की लड़ाई को बल मिलेगा।