रांची: कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में आधुनिक भारत के शिल्पकार, देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 50 जरूरतमंद एवं सफाई कर्मचारियों के बीच राशन, मास्क, सेनेटाइजर एवम कोविड 19 सुरक्षा किट का वितरण किया गया। लगातार 32 दिनों से इंदरजीत सिंह एवं टीम जरूरतमंत की सेवा में लगे हुए है।
इंदरजीत सिंह ने कहा कि आज देश की आजादी में स्वर्गीय राजीव गांधी ने अपनी अहम भागीदारी निभाई।देश की जनता उनके द्वारा किए गए कार्य को याद करती है और जरूरत है देश के युवाओं को भी उनके द्वारा बताए गए पद चिन्हों पर चलने की। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन एवं राष्ट्रीय सचिव प्रशांत तिवारी के आदेशानुसार आज प्रदेशभर के NSUI कार्यकर्ता स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मना रहे हैं और उनके कामों को याद किया जा रहा है। जिसमें मूल रूप से इंदरजीत सिंह, आरुषि वंदनां, प्रणव सिंह, आकाश रजवार, राहुल महतो, शैनतानु लाल यादव, अभिजीत बाउरी, शामिल थे।