पाकुड़ : स्वदेशी जागरण मंच साहिबगंज विभाग के कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय विचार वर्ग दो अक्टूबर को बरहड़वा में आयोजित किया जाएगा। जिसमें साहिबगंज तथा पाकुड़ जिले के कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह जानकारी गुरुवार को मंच के प्रांत प्रचार प्रमुख दिगेश त्रिवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वदेशी जागरण मंच के बिहार तथा झारखंड के क्षेत्र संयोजक शचीन्द्र कुमार बरियार, झारखंड प्रांत संयोजक राजेश कुमार उपाध्याय के अलावा जैक के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह, भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बी के राय आदि बतौर मुख्य वक्ता मौजूद रहेंगे। जिसमें उनके द्वारा स्वदेशी जागरण मंच के संगठनात्मक स्वरूप, उसके सुदीर्घ 30 वर्षों की विकास यात्रा,भारतीय शिक्षा नीति में सुधार की संभावनाएँ, पाकुड़ तथा साहिबगंज जिले में स्वरोजगार की संभावनाएँ तथा दैनिक जीवन में स्वदेशी का प्रयोग आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी।