बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: चास नगर निगम की जनता कल तक पीने के पानी के लिये तरस रहे थे, लेकिन मानसून की पहली दस्तक ने यहाँ निवासियों के लिए मुसीबत बन गया है। चास के निगम बने छह वर्ष बीत चुके हैं। लेकिन समस्याएं आज भी जस की तस है। बिजली, पानी, सड़क, नाली आदि की समस्याएं आज भी बरकरार है। जरा सी बारिश हुई नहीं कि नाली व सड़क एक समान हो जाती है। कुछ जगहों पर सड़क घरों से इतनी ऊंची है कि बारिश के पानी के साथ नाली का गंदा पानी घरों में घुस जाता है। विकास के नाम पर तो चास नगर निगम में करोड़ों रुपये खर्च किए गए। लेकिन परिणाम ढाक के तीन पात वाली है। आप जो तश्वीर देख रहे है वो वार्ड संख्या 23 स्थित साइंस पब्लिक स्कूल के समीप की है। यह विडियो देखकर आप चास नगर निगम के विकास का अनुमान लगा सकते हैं। यह केवल एक वार्ड की स्थिति नहीं है, एकाध इलाके को चढ़ लगभग प्रत्येक वार्ड में ऐसा ही नज़ारा देखने को मिलेगा।