जन जागरण अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री का चितरपुर में हुआ भव्य स्वागत
रामगढ़ से वली उल्लाह की रिपोर्ट
रामगढ़: प्रदेश आलाकमान के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में महंगाई को लेकर चलाए जा रहे जन जागरण अभियान को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री सहित विधायकगण पहुंचे चितरपुर। एनएच 23 मार्ग स्थित ओवरब्रिज के समीप कार्यकारी अध्यक्ष कार्यालय में रविवार को झारखंड राज्य के कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम, राज्य के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राज्य की महिला प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष शकील अख्तर, रामगढ़ विधायक ममता देवी, विधायक बंधु तिर्की, प्रदेश के नेता शमशेर आलम, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव कमलेश महतो का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान चितरपुर स्थित प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कार्यालय से लेकर चितरपुर बस स्टैंड तक पदयात्रा किया गया। मौके पर पार्टी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा केंद्र सरकार द्वारा तीनों काले कृषि कानून वापस लेने से केवल किसान ही नहीं बल्कि पूरे देश में रह रहे नागरिकों में भी हर्षोल्लास का माहौल है क्योंकि देश जानता है कि केंद्र सरकार द्वारा किस तरह से किसान भाइयों को मरने पर मजबूर किया गया साथ ही लगातार कृषि कानून के खिलाफ किसान भाई आंदोलन करते रहे और अंत में केंद्र सरकार को झुकना पड़ा यह केवल किसानों का ही नहीं बल्कि पूरे कांग्रेस पार्टी की जीत है। कांग्रेस पार्टी ही देश में महंगाई कम कर सकती है। मौके पर उपस्थित ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा सरकार के 2 वर्ष पूरे होने के मौके पर रिपोर्ट कार्ड सौंपा जाएगा उसके बाद जल्द ही पंचायती राज चुनाव पूरे राज्य में कराया जाएगा। जिसके बाद पार्टी अध्यक्ष सहित कैबिनेट मंत्री व अन्य विधायकों ने जनजागरण अभियान के तहत आगे के कार्यक्रम के लिए गोला की ओर रवाना हो गए। मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान, विधायक प्रतिनिधि मुकेश यादव, कांग्रेस नेत्री ज़ोया परवीन, शांतनु मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण महतो,जककउल्लाह, लालबिहारी महतो, चंद्रशेखर पटवा, प्रीति दीवान, दिनेश मुंडा, छात्र नेता संकेत सुमन, वजाहत उल्लाह, बननी गांधी, जेके अग्रवाल सहित कई नेताओं ने अतिथियों का शॉल एवं बुके देकर स्वागत किया।