बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग): अन्तरराष्ट्रीय युवा दिवस पूरे विश्व में 12 अगस्त को मनाया जाता है। पहली बार सन 2000 में इसका आयोजन किया गया था। 12 अगस्त को युवा दिवस मनाते हैं। आज 12 अगस्त यानि अंतराष्ट्रीय युवा दिवस है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1999 में यह फैसला लिया गया था, तब से हर साल यह दिन युवाओं के लिए समर्पित है। पहली बार युवा दिवस का आयोजन 12 अगस्त सन 2000 में किया गया था। हर साल संयुक्त राष्ट्र एक थीम का चयन करता है और युवाओं को लेकर अलग अलग कार्यक्रम चलाए जाते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक, आर्थिक, और राजनीति के मुद्दों पर युवाओं की भागीदारी और उनकी भूमिका पर चर्चा करना होता है।आज बरही ब्लॉक परिसर में स्थित स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया जिसकी अध्यक्षता बरही विधानसभा के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने किया।मौके पर युवाओ को संबोधित करते हुये श्री यादव ने कहा कि युवा वर्ग देश की रीड की हड्डी होती है। अगर रीड की हड्डी ही रोगी हो जाए तो फिर हमारा शरीर सीधा खड़ा नहीं रह सकता और ना ही उसका विकास हो सकता है।हमें इस बात को याद रखना पड़ेगा कि सिर्फ युवा ही देश या समाज पर आए संकट का सामना करने में समर्थ होते हैं। इतिहास इस बात का गवाह है, कि जब भी हमारे देश पर कोई भयानक संकट आया है, तो उसका मुकाबला सदा युवा वर्ग ने ही किया है। युवाओं ने तूफान बन के दुखों के इस बादलों को संसार पर बरसने से रोका है। साथ ही उन्होंने कहा कि पश्चात विचारक फ्रैंकलिन रूजवेल्ट ने कहा है कि यह बात सच है, कि अगर युवा जागृत एवं चेतन होंगे तो फिर उनका भविष्य कभी भी अंधकार में नहीं हो सकता बल्कि उनका भविष्य प्रातः कालीन सुबह की तरह उज्जवल ही होगा। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रमंडल प्रभारी किशुन यादव भाजपा नेता मनोज कुमार ,इंदर ठाकुर, रितेश गुप्ता, उमेश सिंह ,राजू ठाकुर ,सहदेव देव, सुरेंद्र निषाद, तारकेश्वर सिंह नारायण राम ,भाजपा महामंत्री पप्पू चंद्रवंशी, गुरुदेव गुप्ता, राज आर्यन, कुंजल प्रसाद, युगल चंद्रवंशी, संतोष यादव, विपिन कुमार सिन्हा, मनोज सिंह, अंकित कुमार गौरव , युवा सोशल मीडिया प्रभारी शिवम आनंद,राजकुमार यादव ,किशोर यादव, शैलेंद्र सिन्हा, विकास यादव सहित कई युवा उपस्थित थे।